

रिपोर्ट- चेतन बत्रा

स्थान- उधम सिंह नगर

रुद्रपुर में पुलिस टीम पर फायरिंग करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। बीती 10 जुलाई की रात, जब पुलिस टीम शहर में चौराहों पर रात्रि गश्त कर रही थी, तभी क्रेटा कार में सवार कुछ युवकों ने पुलिस से गाली-गलौच की और तमंचा दिखाकर धमकी दी। रोकने की कोशिश करने पर युवकों ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गए।



घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रुद्रपुर ने एक विशेष टीम का गठन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी रामपुर से रुद्रपुर की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन पुलिस को देख आरोपी गाड़ी छोड़कर भागने लगे और इस दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।



जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों – रिशु श्रीवास्तव, खुशनूद और वीरेंद्र साहनी को दो तमंचे और एक रामपुरी चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में तमंचा दिखाकर कई लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है।


मुख्य बिंदु:
- गश्त कर रही पुलिस टीम से गाली-गलौच और धमकी
- रोकने पर आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर
- पुलिस टीम पर फायरिंग, जवाब में एक युवक घायल
- तीन आरोपी गिरफ्तार: रिशु श्रीवास्तव, खुशनूद, वीरेंद्र साहनी
- दो तमंचे, रामपुरी चाकू बरामद
- कई राज्यों में लूट की वारदातों में शामिल होने का कबूलनामा

पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में भी जुट गई है। प्रशासन ने साफ किया है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जा



