
रिपोर्टर – संजय जोशी
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर व फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर खुद प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भी प्रतिभाग किया और अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनका हालचाल जाना।


कार्यक्रम के दौरान 13 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया।


आपदा से क्षतिग्रस्त भवन का निरीक्षण
इस अवसर पर करन माहरा ने अस्पताल परिसर में हाल ही में आई आपदा से क्षतिग्रस्त हुई दीवार और भवन का निरीक्षण भी किया। उन्होंने जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों से वार्ता कर जल्द समाधान के निर्देश दिए और शीघ्र मरम्मत की मांग की।


कार्यक्रम में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित:
- कैलाश पांडेय – पीसीसी सदस्य
- अरुण रावत – नगरपालिका अध्यक्ष
- हीरा सिंह रावत – निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख
- गोपाल सिंह देव – पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष
- उमेश भट्ट – नगर अध्यक्ष
- पंकज जोशी – कार्यकारी अध्यक्ष
- नेहा माहरा – महिला नगर अध्यक्ष
- सोनू सिद्दीकी – मीडिया प्रभारी
- साथ ही अगस्त लाल साह, विश्व विजय सिंह माहरा, कुलदीप कुमार, विनीत चौरसिया, अंकिता पंत, दीप उपाध्याय, विजय तिवारी, चंदन बिष्ट, हेमा माहरा, स्वाति बंसल, पंकज थापा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।



करन माहरा को जन्मदिवस की बधाई देते हुए कार्यकर्ताओं ने उन्हें जनसेवा में उनके समर्पण के लिए सराहा और भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।


