
गुरु की महत्ता पर वक्ताओं ने डाला प्रकाश, सेवकों और कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान
रिपोर्टर – संजय जोशी
स्थान – बग्वालीपोखर
गुरु पूर्णिमा का पर्व बग्वालीपोखर में भाजपा मंडल द्वारा उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मानव जीवन में गुरु के महत्व पर सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. दामोदर जोशी और राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।


उदेपुर गोल्ज्यू मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में सेवक नवीन जोशी, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व बूथ अध्यक्ष सुरेश तिवारी को प्रदेश विभाग प्रभारी अनिल शाही और भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट द्वारा अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।


इस मौके पर भाजपा बग्वालीपोखर मंडल अध्यक्ष महेश कैडा, द्वाराहाट मंडल अध्यक्ष विजय बजेठा, जिला पंचायत प्रत्याशी गिरीश चौधरी, कुंदन नेगी, बलवीर भंडारी, मोहन भंडारी, केवल सती, वीरेंद्र, पंकज तिवारी, हेम जोशी, बबलू भंडारी, गंगा पाठक, गिरीश जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



कार्यक्रम के अंत में सभी ने गुरुजनों को नमन करते हुए उनके आशीर्वाद को जीवन का पथप्रदर्शक बताया और पारंपरिक रीति से पर्व को श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न किया गया।


