हरिद्वार पुलिस का कच्ची शराब माफियाओं पर बड़ा एक्शन, ड्रोन से की गई निगरानी

हरिद्वार पुलिस का कच्ची शराब माफियाओं पर बड़ा एक्शन, ड्रोन से की गई निगरानी

हरिद्वार

कच्ची शराब के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए हरिद्वार पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है।

पथरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने ड्रोन तकनीक की मदद से निगरानी कर जंगलों और नालों में छुपाई गई अवैध शराब भट्टियों पर छापेमारी की।

अभियान के दौरान पुलिस ने कई जगहों पर छिपाकर रखे गए 10,000 लीटर लाहन (कच्ची शराब बनाने का कच्चा माल) को मौके पर ही नष्ट कर दिया। साथ ही अवैध शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया गया।

यह कार्रवाई एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है, जिसमें ड्रोन से सटीक लोकेशन ट्रेसिंग कर माफियाओं के ठिकानों की पहचान की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अवैध शराब के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने का संकल्प लिया गया है। क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी की यह रणनीति काफी प्रभावी साबित हो रही है, जिससे दुर्गम क्षेत्रों में भी छिपे माफियाओं तक पुलिस आसानी से पहुंच पा रही है।

प्रशासन ने जनता से भी अपील की है कि वे इस तरह की किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें, ताकि समाज को नशे से मुक्त किया जा सके।