बरेली में राकेश टिकैत की अगुवाई में किसान यूनियन की महत्त्वपूर्ण बैठक, एकजुटता का दिया संदेश

बरेली में राकेश टिकैत की अगुवाई में किसान यूनियन की महत्त्वपूर्ण बैठक, एकजुटता का दिया संदेश

रिपोर्टर : तनवीर आंसरी
स्थान : उधम सिंह नगर

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राकेश टिकैत की अध्यक्षता में बरेली में यूनियन की एक महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों से आए हजारों किसानों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य किसानों की जमीनी समस्याओं पर चर्चा करना, आंदोलन की भावी रणनीति तय करना और संगठन को और अधिक सशक्त बनाना रहा।

इस मौके पर किसान नेताओं बलजिंद्र सिंह मान (प्रदेश अध्यक्ष), उमेश गंगवार (तराई क्षेत्र प्रमुख), दानिश बाबा खां (प्रदेश सचिव), धीर सिंह (जिला सचिव) समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में अजमत, रिजवान, सार्थक संधू सहित अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और किसानों के मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाया

राकेश टिकैत ने कहा, “किसान यूनियन हर गाँव तक पहुँचेगी और हर मंच पर किसानों की आवाज बुलंद करेगी।” उन्होंने सभी किसानों से आगामी संघर्षों में एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

बैठक में यह भी याद दिलाया गया कि बरेली में पहले हुई मासिक बैठकों में तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जा चुकी है।

यह बैठक किसान एकजुटता और भविष्य की रणनीति के लिहाज़ से अहम मानी जा रही है।