

स्थान : हरिद्वार


गोविंदपुरी इलाके में मंगलवार को एक महिला से चैन लूट कर भाग रहे आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सतर्क नागरिकों की तत्परता से आरोपी ज्यादा दूर नहीं भाग सका।



चेन लूटने के बाद जब आरोपी भाग रहा था, तो स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया और सेक्टर 2 पीठ बाजार के पास उसे दबोच लिया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई और गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी।



घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से बचाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ पहले की गई किसी आपराधिक गतिविधि की भी जांच की जा रही है।




हरिद्वार पुलिस ने जनता से अपील की है कि कानून को अपने हाथ में न लें और ऐसी किसी भी घटना की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

फिलहाल, आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


