

स्थान : चमोली
रिपोर्ट : संदीप कुमार


जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। इसी कड़ी में आज से दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत हुई, जो पीजी कॉलेज गोपेश्वर और इंटर कॉलेज गोपेश्वर में आयोजित किया जा रहा है।



प्रथम चरण में कुल 1840 चुनाव कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाना है। पहले दिन 920 पीठासीन अधिकारियों को चुनावी प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जबकि शेष 920 मतदान अधिकारी प्रथम को कल प्रशिक्षित किया जाएगा।




उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि प्रशिक्षण सत्र में वॉलेट मशीन, मतपेटी संचालन तथा चुनाव प्रक्रिया की सैद्धांतिक जानकारी दी जा रही है। साथ ही 89 सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी चुनाव प्रबंधन से जुड़ी आवश्यक ट्रेनिंग दी गई है।



प्रशिक्षण सत्र में कार्मिकों को निर्वाचन से जुड़े व्यवहारिक पक्षों पर विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है,

जिससे चुनाव शांतिपूर्ण और सुचारू ढंग से संपन्न हो सके।

प्रशासन की ओर से चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, और संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। जिले में निष्पक्ष और सुरक्षित मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।




