

लोकेशन- ऋषिकेश

संवाददाता – सागर रस्तोगी

नगर निगम ऋषिकेश में वार्ड नंबर 27 बैराज चौराहे के स्थानीय व्यापारियों ने पार्षद अभिनव सिंह मलिक के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया।



प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन प्रेषित कर बैराज क्षेत्र में हो रही निगम कार्रवाई पर नाराजगी जताई।


ज्ञापन में बताया गया कि बैराज चौराहे पर पिछले 40 वर्षों से अधिक समय से स्थानीय लोग छोटे-मोटे व्यापार कर आजीविका चला रहे हैं, लेकिन नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के नाम पर एकतरफा कार्रवाई की जा रही है।


प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पूरे ऋषिकेश शहर में अतिक्रमण व्याप्त है, मगर कार्रवाई सिर्फ बैराज क्षेत्र में ही हो रही है।

पार्षद अभिनव सिंह मलिक ने कहा कि नगर निगम को चाहिए कि पूरे शहर में उपयुक्त स्थलों को चिन्हित कर वेडिंग जोन (हथठेला/स्ट्रीट वेंडर ज़ोन) विकसित करे, ताकि अतिक्रमण से आम जनता को हो रही असुविधा खत्म हो और स्थानीय व्यापारियों को भी सम्मानपूर्वक रोजगार मिल सके।


प्रदर्शन के दौरान पार्षद और व्यापारियों ने प्रशासन से निष्पक्षता बरतने और समस्या का जल्द समाधान निकालने की मांग की।


