

इंग्लैंड की वनडे टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है।



एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट से पहले ब्रूक ने पंत की बल्लेबाजी की खुलकर प्रशंसा करते हुए कहा, “जब वह बैटिंग करता है, तो हर कोई टीवी ऑन कर लेता है।”


ब्रूक ने पंत को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक बताया और कहा कि उनकी आक्रामक शैली और आत्मविश्वास उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाते हैं।

पंत ने पहले टेस्ट में जड़े दो शतक


गौरतलब है कि सीरीज के पहले टेस्ट में ऋषभ पंत ने 134 और 118 रन की दो शानदार पारियां खेलकर इंग्लैंड में क्रिकेटप्रेमियों को चौंका दिया। वहीं हैरी ब्रूक ने भी पहली पारी में 99 रनों की दमदार पारी खेली, लेकिन पंत के प्रदर्शन ने मैच की तस्वीर ही बदल दी।


ब्रूक ने कहा, “उसने इंग्लैंड में आकर जिस तरह दो शतक जड़े, वह असाधारण है। उसकी बल्लेबाजी देखना एक आनंद है, वह न सिर्फ रन बनाता है बल्कि खेल को पूरी तरह बदल देता है।”

2 जुलाई से शुरू होगा दूसरा टेस्ट
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा, जहां एक बार फिर फैंस को पंत और ब्रूक जैसे युवा सितारों से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी।


