नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मानसून में पंचायत चुनाव कराने पर उठाए सवाल, कहा– “जनता की जान को जोखिम में डाल रही सरकार”

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मानसून में पंचायत चुनाव कराने पर उठाए सवाल, कहा– “जनता की जान को जोखिम में डाल रही सरकार”

देहरादून

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने उत्तराखंड सरकार पर मानसून के बीच पंचायत चुनाव कराने को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है

उन्होंने इसे जनता की जान से खिलवाड़ बताते हुए कहा कि, “भारी बारिश और आपदा जैसी स्थिति के बीच चुनाव कराना लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने जैसा है।”

आर्य का सरकार पर तीखा हमला

यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश के कई हिस्सों में भूस्खलन, सड़क बंद होने और गांवों के जिला मुख्यालय से संपर्क टूटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में प्रशासनिक व्यवस्थाएं पहले से ही संकट में हैं, और सरकार इस स्थिति में चुनाव करवा कर जनता को और संकट में धकेल रही है।

उन्होंने सवाल उठाया, “क्या सरकार मानसून के बीच सुरक्षित चुनाव संपन्न होने की गारंटी दे सकती है?”

“आपदा जैसी स्थिति में चुनाव अनुचित”

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है, कई गांवों का संपर्क टूट गया है और राहत-बचाव कार्य तक बाधित हो रहे हैं।

उन्होंने मांग की कि चुनाव की तिथियों पर पुनर्विचार किया जाए और मानसून के बाद जनहित में निर्णय लिया जाए।