

रिपोर्ट -दीपक नौटियाल

उत्तरकाशी

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही सीमांत जनपद उत्तरकाशी में भारी बारिश से तबाही की खबरें सामने आ रही हैं।




इसी बीच, आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में दूरस्थ और विषम परिस्थितियों में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवानों के बीच पहुंचे जिला होमगार्ड कमांडेंट, जिससे जवानों का हौसला और मनोबल दोनों ही मजबूत हुआ।



पहली बार अपने बीच कमांडेंट को देखकर उत्साहित हुए जवान
चारधाम यात्रा और आपदा संभावित क्षेत्रों में तैनात होमगार्ड जवानों के लिए यह पहला अवसर था जब कमांडेंट स्वयं मौके पर पहुंचे। इससे जवानों में नई ऊर्जा का संचार हुआ और उन्होंने पूरी तत्परता से ड्यूटी निभाने का संकल्प दोहराया।


प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
कमांडेंट ने जवानों के संघर्ष और समर्पण की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र बांटे और उनकी पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि होमगार्ड बल आपदा प्रबंधन में एक मजबूत स्तंभ है और इस मानसूनी मौसम में उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।
मानसून में बढ़ी चुनौती, लेकिन तैयार हैं जवान

उत्तरकाशी जैसे दुर्गम जिले में मानसून के दौरान भूस्खलन, सड़क अवरोध, और बाढ़ जैसी घटनाएं आम हैं।


ऐसे में होमगार्ड जवान राहत-बचाव कार्यों से लेकर यातायात व्यवस्था और तीर्थयात्रियों की सहायता तक में अहम भूमिका निभा रहे हैं।


