नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने कारखाना प्रबंधक हरीश चंद्र आर्या को दी भावभीनी विदाई

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने कारखाना प्रबंधक हरीश चंद्र आर्या को दी भावभीनी विदाई

लोकेशन :- लालकुआँ
रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के कारखाना प्रबंधक हरीश चंद्र आर्या के सेवानिवृत्त होने पर सहकारी डेयरी प्रशिक्षण संस्थान परिसर में एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया।

इस मौके पर पूरे नैनीताल दुग्ध संघ परिवार ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी और उनके समर्पित कार्यकाल की सराहना की।

सम्मान और भावुक पल

समारोह के दौरान श्री आर्या को शॉल, पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने उन्हें दुग्ध संघ की रीढ़ बताते हुए उनकी निष्ठा, अनुशासन और कार्यकुशलता की जमकर प्रशंसा की। समारोह में मौजूद सदस्यों ने हरीश चंद्र आर्या के कार्यकाल को केवल एक प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि संस्था के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की एक मिसाल बताया।

उल्लेखनीय कार्य और योगदान

हरीश चंद्र आर्या का कार्यकाल संस्था के लिए एक स्वर्णिम अध्याय रहा है। उन्होंने पिथौरागढ़ दुग्ध संघ के जनरल मैनेजर के रूप में भी दो वर्ष उल्लेखनीय सेवाएं दीं। वहीं, उनके नेतृत्व में पिथौरागढ़ में ‘कनार’ ब्रांड के अंतर्गत घी उत्पादन की शुरुआत हुई, जो आज भी संस्था की उपलब्धियों में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

सिविल इंजीनियर के रूप में भी सराहनीय सेवा

उनका लालकुआँ नगर पंचायत में 14 वर्षों का सिविल इंजीनियर का कार्यकाल भी काफी सराहा गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।