आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा। आपका कोई सपना सच होने वाला है, बस उसे पाने के लिए आत्मविश्वास और मेहनत की जरूरत है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से जुड़ी परीक्षा में अच्छे नतीजे मिलेंगे। ज्यादातर काम आसानी से पूरे होते जाएंगे।
नेगेटिव- इस समय दूसरी गतिविधियों के साथ-साथ अपने निजी कामों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। इसलिए ज्यादा जिम्मेदारी लेने की बजाय मना करना भी सीखें। आलस और लापरवाही से दूर रहें। युवा बेकार की मौज-मस्ती में अपना समय खराब न करें।

व्यवसाय- अपने व्यवसाय से जुड़े लोगों से और अच्छे संबंध बनाएं। आपको अच्छे ऑर्डर और नए समझौते मिल सकते हैं। आपकी मेहनत से काम समय पर पूरे हो जाएंगे और आपके कर्मचारी भी काम में पूरा मन लगाएंगे। नौकरी करने वाले लोगों को बदलाव से जुड़े कुछ मौके मिल सकते हैं।
लव- पारिवारिक वातावरण सुख-शांति भरा रहेगा। प्रेम संबंधों को शादी के लिए परिवार में बात करने का यह सही समय है।
स्वास्थ्य- सकारात्मक सोच रखें और अपनी दिनचर्या को सही रखें। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पारिवारिक और सामाजिक कामों में भी अपनी उपस्थिति जरूर रखें। आपकी प्रतिभा और क्षमताएं लोगों के सामने आएंगी। घर को नया बनाने से जुड़ी योजनाएं भी बनेंगी और रोज की बोरिंग दिनचर्या से भी आराम मिलेगा।
नेगेटिव- जल्दबाजी या लापरवाही करना ठीक नहीं है। आसानी से अपने काम करते चलें। बच्चों की गतिविधियों पर भी ध्यान रखें। समय रहते सही कदम उठाने से हालात ठीक हो जाएंगे। खर्चों पर काबू रखें।

व्यवसाय- इस समय कार्यस्थल की व्यवस्था में कुछ सुधार लाने की जरूरत है, लेकिन अभी व्यवसाय पर ज्यादा पैसा लगाने के लिए समय अच्छा नहीं है। नौकरी करने वाले लोगों को अपने ऊपर काम का बोझ ज्यादा होने के कारण ओवरटाइम करना पड़ेगा।
लव- पति-पत्नी के संबंध में हल्की-फुल्की नोंकझोंक रहेगी। इसके बाद आपसी रिश्तों में और ज्यादा नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- आयुर्वेदिक चीजों को अपने भोजन में जरूर शामिल करें। गैस और पेट दर्द की शिकायत रहेगी। खान-पान पर ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- एक नई उम्मीद के साथ दिन की शुरुआत होगी। किसी भी मुश्किल परिस्थिति का सकारात्मक सोच और समझदारी से समाधान मिल जाएगा और आपके अंदर पूरा आत्मविश्वास बना रहेगा। कोई पारिवारिक मिलन का कार्यक्रम भी बन सकता है।
नेगेटिव- काल्पनिक बातों पर ध्यान न देकर सच पर विश्वास रखें। बेकार के खर्चे बने रहने की वजह से कुछ चिंता रहेगी। अपने बजट का ध्यान रखें। किसी और व्यक्ति की वजह से आपके घर की शांति भंग हो सकती है, इसलिए आपस में मिलकर तालमेल बनाकर रखने पर ध्यान दें।

व्यवसाय- व्यापार के मामलों में कुछ न कुछ चुनौतियां आएंगी, इसलिए कोई भी जरूरी फैसला लेना टाल दें, क्योंकि दूसरे कामों में व्यस्त रहने की वजह से आप अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। हालांकि आपके कर्मचारी आपका साथ देंगे।
लव- शादीशुदा जीवन में आपसी तालमेल की कमी रहेगी, लेकिन आपस में मिलकर आप उसे सुलझाने में भी सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी कड़वाहट न आने दें।
स्वास्थ्य- बहुत ज्यादा थकावट और बदन दर्द जैसी समस्या रहेगी। काम के साथ-साथ उचित आराम और खाना भी लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मुलाकात का दौर चलता रहेगा, लेकिन अपने निजी मामलों के बारे में किसी को न बताएं। विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे, बस अपना आत्मविश्वास और हौसला मजबूत बनाए रखें।
नेगेटिव- कमाई के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। कभी-कभी बहुत ज्यादा जल्दबाजी की वजह से कोई काम बिगड़ भी सकता है। छोटी-छोटी बातों पर परेशान हो जाना आपके स्वभाव में रहेगा। यह समय धैर्य और शांति से बिताने का है।

व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में अभी चल रहे कामों पर ध्यान दें। नए काम शुरू करने के लिए अभी समय अच्छा नहीं है। आसपास के व्यापारियों से चल रही प्रतिस्पर्धा में जीत आपकी ही होगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कोई आधिकारिक यात्रा का आदेश मिल सकता है।
लव- परिवार के साथ शॉपिंग करना और उनके साथ कुछ समय बिताना रिश्तों को और ज्यादा खुशनुमा बनाएगा। प्रेम संबंधों का पता चलने की स्थिति बन रही है।
स्वास्थ्य- अभी के मौसम से अपना बचाव करें। गले और छाती में कफ और खांसी की वजह से इंफेक्शन बढ़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- जमीन, गाड़ी आदि खरीदने के अच्छे योग बन रहे हैं। वैज्ञानिक सोच और तरक्की करने की चाहत आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। बड़े बुजुर्गों का प्यार और आशीर्वाद बना रहेगा। अगर कोई पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा मामला रुका हुआ है तो वह भी आगे बढ़ेगा।
नेगेटिव- अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ रिश्तों को अच्छा बनाए रखें। कोई भी दिक्कत आने पर घर के बड़े सदस्यों की सलाह लेना सही रहेगा। खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान भी रखना जरूरी है। मुश्किल परिस्थिति में अपना हौसला न गिरने दें।

व्यवसाय- व्यापार के काम व्यवस्थित होंगे। फाइनेंस को लेकर चल रही परेशानियां भी दूर होंगी, लेकिन साझेदारी के व्यवसाय में कुछ अनबन जैसी स्थिति बन सकती है। किसी नए काम को लेकर कोशिश कर रहे लोगों को अच्छे काम की वजह से तरक्की मिलने की संभावना है।
लव- पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। विपरीत लिंग के व्यक्ति के प्रति आकर्षण होने की संभावना है, लेकिन इसका असर अपने परिवार और व्यवसाय पर भी पड़ेगा।
स्वास्थ्य- कमर और पेट में दर्द की समस्या रह सकती है। इस दौरान गाड़ी भी सावधानी से चलाएं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सितारों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आराम पाने के लिए दिनचर्या में भी कुछ बदलाव लाएंगे। इससे आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। खासकर महिलाओं को अपनी योग्यता और काम करने की क्षमता से कोई महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है।
नेगेटिव- स्वभाव में आसानी बनाए रखें और खुद पर विचार करने में भी कुछ समय जरूर दें। कभी-कभी गुस्से और चिड़चिड़ेपन से आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें।

व्यवसाय- व्यवसाय के काम करने के तरीके में बदलाव आएगा। कुछ नया करने की आपकी कोशिश कुछ हद तक सफल रहेगी, लेकिन फाइनेंस से जुड़े मामलों में किसी पर ज्यादा भरोसा न करें और खुद पर ज्यादा ध्यान दें। प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय आज फायदे में रहेंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। घर का वातावरण फिर से सुखद और प्यार भरा हो जाएगा।
स्वास्थ्य- बहुत ज्यादा भाग-दौड़ की वजह से पैरों में दर्द और चोट जैसी समस्या रहेगी। थोड़ा सावधान रहें और उचित आराम लें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- इस समय समझदारी से अपने काम करें, क्योंकि भावनाओं में आकर आप नुकसान कर सकते हैं। कोई प्रॉपर्टी से जुड़ा मसला हल होने की संभावना है, इसलिए कोशिश करते रहें। युवा वर्ग को अपनी मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे भी मिलेंगे।
नेगेटिव- दूसरों की मदद करते समय यह भी ध्यान रखें कि आपके खुद के कामों में रुकावट न आए। भाइयों के साथ कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन थोड़ी सी समझदारी और सूझबूझ से काम लेने से हालात ठीक भी हो जाएंगे।

व्यवसाय- व्यवसाय के काम बहुत अच्छे रहेंगे, लेकिन किसी के दखल से आपकी कोई योजना बिगड़ सकती है। इसलिए दूसरों की सलाह पर भरोसा न करके अपनी काम करने की क्षमता पर ही ध्यान दें। ऑफिस का माहौल शांत और सुकून देने वाला रहेगा।
लव- शादीशुदा जीवन में प्यार रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी परेशानियां बढ़ेंगी। आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कुछ खास लोगों से मिलने का मौका बनेगा और जरूरी मुद्दों पर फायदेमंद बातचीत भी होगी। मानसिक शांति पाने के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में भी समय बिताएंगे। किसी को दिया हुआ उधार वापस मिलने से आराम मिलेगा।
नेगेटिव- परिवार के किसी सदस्य के साथ कुछ अनबन हो सकती है, शांति से समस्या का हल निकालें। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार जरूर कर लें। बेकार के कामों में अपना समय खराब न करें।

व्यवसाय- अभी चल रहे व्यवसाय की स्थिति पर ही ध्यान दें। इस समय कोई नया काम या योजना सफल नहीं रहेगी। मेहनत ज्यादा और परिणाम कम जैसी स्थिति बनी हुई है। कार्यस्थल पर किसी से बिना बात बहस भी हो सकती है, इसलिए कार्य क्षेत्र पर अपना नियंत्रण बनाकर रखें।
लव- परिवार के साथ अच्छा तालमेल बनाकर रखें, वरना व्यवस्था बिगड़ सकती है। युवाओं के प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगी। योगा और ध्यान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सितारों की स्थिति अच्छी है। अपनी मेहनत और विश्वास से सभी तरह की परेशानियों से आराम पा लेंगे। विद्यार्थी अपना काम समय पर और अच्छे तरीके से निपटाएंगे और एक बार जो मन में ठान लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे।
नेगेटिव- किसी भी खास काम में दूसरों के कहने पर आने की बजाय अपनी क्षमता पर विश्वास रखें, क्योंकि आपके द्वारा लिए गए फैसले ज्यादा सही रहेंगे। युवाओं को इस समय बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, लेकिन हिम्मत बनाए रखें।

व्यवसाय- व्यवसाय में अपने लक्ष्य को पाने के लिए अभी और ज्यादा मेहनत की जरूरत है। मीडिया और अपने संपर्कों से और ज्यादा जानकारी हासिल करें। नौकरी में तरक्की से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है और तबादले से जुड़ी भी कोई जानकारी मिलेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। किसी मजेदार जगह पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
स्वास्थ्य- आप अपनी दिनचर्या और खान-पान सही रखें। ऐसा करना आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेगा और आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या को सही रखें और अपने काम के प्रति समर्पित रहें। आज आपको बहुत अच्छे नतीजे मिलने वाले हैं। विद्यार्थी और युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और करियर के लिए की गई मेहनत का अच्छा फल पाएंगे। इस समय सितारों की स्थिति बहुत अच्छी बनी हुई है।
नेगेटिव- किसी भी बाहरी व्यक्ति से मिलते समय अपनी कोई भी निजी बात न बताएं, क्योंकि कोई आपकी बातों का गलत इस्तेमाल कर सकता है। कुछ समय परिवार के लोगों और बच्चों के साथ उनकी परेशानियों को समझने और सुलझाने के लिए जरूर निकालें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कोई भी काम करते समय बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है, हालांकि जल्दी ही फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं, इसलिए धैर्य और शांति बनाए रखें। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की फायदेमंद डील हो सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव का समाधान मिलेगा। बड़े बुजुर्गों का प्यार और आशीर्वाद भी घर पर बना रहेगा।
स्वास्थ्य- तनाव और डिप्रेशन से बचने के लिए सकारात्मक सोच वाले लोगों के साथ कुछ समय जरूर बिताएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपनी रोज की गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से करने से आप अपने निजी कामों के लिए भी समय निकाल लेंगे। व्यस्त रहने के बावजूद आप अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से भी मिलते-जुलते रहें, जिससे कुछ समय से चल रही चिंता और परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा।
नेगेटिव- इस समय आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है, इसलिए कहीं भी निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना होगा। घर के बड़े बुजुर्गों और वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य पर खास ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

व्यवसाय- व्यवसाय में अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी को और बेहतर बनाने की जरूरत है, हालांकि निजी उलझनों की वजह से ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। इस समय अपने विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें। ऑफिस में उचित व्यवस्था बनी रहेगी।
लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों का साथ आपके आत्मविश्वास और मनोबल को बनाए रखेगा और आप बिना किसी तनाव के अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। थोड़ा समय ध्यान और आराम के लिए भी जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई लक्ष्य हासिल होने से मन खुश रहेगा और परिवार के साथ मनोरंजन और मस्ती में दिन बीतेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में आपकी रुचि बढ़ने से आपको मन की शांति मिलेगी। युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
नेगेटिव- दूसरों की जिम्मेदारियों को अभी अपने ऊपर न लें, क्योंकि व्यस्तता और थकावट की वजह से आप उन्हें पूरा करने में शायद सफल न हो पाएं। विद्यार्थी बेकार की बातों में पड़कर अपनी पढ़ाई के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

व्यवसाय- व्यापार के काम जैसे चल रहे हैं वैसे ही चलते रहेंगे। अपनी काम करने की क्षमता में कमी न आने दें। कोई रुका हुआ पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। युवाओं को अपनी पहली कमाई मिलने से खुशी रहेगी। ऑफिस में साथियों के साथ किसी खास काम पर विचार-विमर्श होगा।
लव- शादीशुदा जीवन में आपसी तालमेल अच्छा बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में आपसी तालमेल रखने से नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- तनाव और थकावट जैसी परिस्थितियों से दूर रहें। डायबिटिक लोग अपना खास ध्यान रखें। एसिडिटी की वजह से खान-पान के प्रति लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9