ऋषिकेश पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.64 किलोग्राम गांजा बरामद

ऋषिकेश पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.64 किलोग्राम गांजा बरामद

ऋषिकेश

ऋषिकेश पुलिस ने नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1 किलो 64 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया

गिरफ्तार तस्कर की पहचान उल्लास कुमार निवासी मायाकुंड, ऋषिकेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से गांजा तस्करी में संलिप्त था और इसे स्थानीय क्षेत्र में बेचने की फिराक में था।

ऋषिकेश को नशे से मुक्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्यवाहियां आगे भी लगातार जारी रहेंगी।

एसएचओ ऋषिकेश ने बताया कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति पर काम किया जा रहा है और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।