जसपुर में कूड़े के ढेर बने चिंता का कारण, नगरपालिका ने सुधार के दिए संकेत

जसपुर में कूड़े के ढेर बने चिंता का कारण, नगरपालिका ने सुधार के दिए संकेत

रिपोर्टर- वसीम अहमद

स्थान- जसपुर

जसपुर नगरपालिका एक बार फिर सुर्खियों में है, और इस बार मामला शहर में फैले कूड़े के ढेरों का है। जहां नगरवासी बदबू और गंदगी से परेशान हैं, वहीं नगरपालिका प्रशासन दावा कर रहा है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।

वीओ: स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जहां कूड़ा पड़ा हुआ है, वहीं और अधिक कचरा फेंका जा रहा है। न तो नियमित सफाई हो रही है और न ही नगरपालिका के कर्मचारी मौके पर दिखाई दे रहे हैं।

इस मुद्दे पर पूर्व विधायक शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने स्पष्ट रूप से कहा कि,

“सबसे बड़ी चुनौती यह है कि कूड़ा इकट्ठा तो कर लिया जाता है, लेकिन उसका निस्तारण नहीं हो पाता। सरकार योजनाएं बनाती है, बजट भी देती है, लेकिन ज़मीन पर क्रियान्वयन की इच्छाशक्ति की कमी है। जब जमीन और मशीनें उपलब्ध हो चुकी हैं, तो अब ठोस कार्रवाई की ज़रूरत है।”

वीओ: दूसरी ओर, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी शाहिद अली का दावा है कि कूड़ा निस्तारण को लेकर कई कदम उठाए जा चुके हैं।

“सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। कूड़ा डालने वालों पर नगरपालिका अधिनियम के तहत जुर्माना लगाया जाएगा। चिन्हित स्थलों से समय-समय पर कूड़ा उठाया जा रहा है, दवा छिड़काव और स्मोकिंग भी की जा रही है।”

उन्होंने यह भी कहा कि शिकायत निवारण प्रकोष्ठ बनाया गया है जो आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान करता है।

एफवीओ: अब सवाल यही है कि नगरपालिका अधिकारी जो दावे कर रहे हैं, क्या उनका असर जसपुर की गलियों और सड़कों पर नज़र आएगा, या फिर यह भी एक और घोषणा बनकर रह जाएगा? नगरवासियों को अब इंतजार है नतीजों का, ताकि वे खुली हवा में सांस ले सकें और बीमारी फैलाने वाले कूड़े से छुटकारा पा सकें।