


रुद्रप्रयाग

गत दिवस हुए भीषण हादसे के बाद अब भी 08 लोग लापता हैं। उनकी तलाश के लिए SDRF और जल पुलिस की टीमें लगातार अभियान चला रही हैं।



अलकनंदा नदी के विभिन्न संभावित स्थलों पर डीप डाइविंग के माध्यम से सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त राफ्टिंग की सहायता से भी लापता व्यक्तियों को खोजने का प्रयास जारी है।




रेस्क्यू टीमों ने नदी के तेज बहाव और गहराई को देखते हुए अत्यधिक सावधानी और तकनीकी उपकरणों के साथ अभियान को अंजाम दिया।



स्थानीय प्रशासन ने बताया कि सर्च ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक सभी लापता व्यक्तियों का पता नहीं लग जाता।

एसडीआरएफ के अधिकारियों के अनुसार, नदी का जलस्तर तथा बहाव खोज-बचाव अभियान में बाधा उत्पन्न कर रहा है, लेकिन टीम के जवान लगातार समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।


स्थानीय प्रशासन भी सतर्क
जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और आमजन से अपील की है कि वे नदी के किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं। साथ ही, पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।



