


हल्द्वानी,


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 12 बजे आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहां वे देश के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट करेंगे।



उपराष्ट्रपति के साथ बैठक के उपरांत वे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी दोपहर 1 बजे निर्माणाधीन जमरानी बांध परियोजना और उसके आसपास के क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करेंगे।


यह निरीक्षण परियोजना की प्रगति और विकास कार्यों की समीक्षा के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।



सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। निरीक्षण स्थलों और हेलीपैड क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

मुख्यमंत्री का यह दौरा राज्य की जल परियोजनाओं और अधोसंरचना विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जमरानी बांध जैसी परियोजनाएं भविष्य में क्षेत्रीय जल आपूर्ति, सिंचाई और ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगी।



