


टॉप –देहरादून

सचिन कुमार

उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा इस वर्ष भी श्रद्धा, व्यवस्था और सुरक्षा के साथ सुचारू रूप से जारी है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जानकारी दी कि अब तक 22 लाख से अधिक श्रद्धालु बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं।



उन्होंने बताया कि बीकेटीसी के अंतर्गत आने वाले लगभग 47 मंदिरों में दर्शन का सिलसिला लगातार जारी है। अब तक यात्रा से लगभग ₹44 करोड़ की आय हो चुकी है, जो तीर्थाटन व्यवस्था की सफलता को दर्शाती है।



मानसून के चलते धीमी हो रही रफ्तार
हेमंत द्विवेदी ने बताया कि मानसून की शुरुआत के चलते यात्रा की रफ्तार में अब थोड़ी गिरावट देखी जा रही है। हालांकि सितंबर माह तक यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़ेगी और फिर से रफ्तार पकड़ेगी।

मुख्यमंत्री स्वयं कर रहे निगरानी
यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर बीकेटीसी अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं यात्रा की निगरानी कर रहे हैं और किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो, इसके लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।



सफल संचालन के लिए प्रशासन सतर्क
यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अमला लगातार जुटा हुआ है। सुरक्षा, स्वास्थ्य, मार्ग की स्थिति और यात्री सुविधाओं को लेकर 24 घंटे निगरानी की जा रही है।


चारधाम यात्रा का यह चरण अब तक सुरक्षित, सुचारू और व्यवस्थित तरीके से चल रहा है, और उम्मीद जताई जा रही है कि वर्ष 2025 की यह यात्रा रिकॉर्ड श्रद्धालु संख्या और संतोषजनक व्यवस्था के लिए याद रखी जाएगी।


