यमुनोत्री यात्रा मार्ग सुचारु, नौ कैंची के पास अवरुद्ध रास्ता बहाल

यमुनोत्री यात्रा मार्ग सुचारु, नौ कैंची के पास अवरुद्ध रास्ता बहाल

उत्तरकाशी

यमुनोत्री धाम की यात्रा एक बार फिर सुचारु हो गई है। नौ कैंची के समीप अवरुद्ध हुए पैदल मार्ग को लोक निर्माण विभाग की मदद से फिर से आवागमन के लिए खोल दिया गया है।

अब जानकीचट्टी से तीर्थयात्री नियंत्रित एवं क्रमबद्ध रूप में यमुनोत्री धाम की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।

प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की वापसी के लिए एक सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की है, जिससे यात्रा व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है।


सुरक्षा व्यवस्था सख्त, एजेंसियां अलर्ट

यात्रा मार्ग की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस बल तथा लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीमें प्रमुख स्थलों पर तैनात कर दी गई हैं। साथ ही वॉचरों की भी नियुक्ति की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।


प्रशासन का उद्देश्य: निर्बाध और सुरक्षित यात्रा

प्रशासन का कहना है कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और यात्रा को निर्बाध, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि बीते दिनों भारी बारिश के कारण नौ कैंची के पास मार्ग बाधित हो गया था, जिससे तीर्थयात्रा प्रभावित हुई थी।