रुड़की के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार – मुख्य आरोपी फरार

रुड़की के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार – मुख्य आरोपी फरार

लोकेशन- रूड़की
प्रिंस शर्मा

देवभूमि कहे जाने वाले हरिद्वार जिले में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर मानव तस्कर विरोधी इकाई (AHTU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रुड़की के आजाद नगर चौक स्थित सत्यम पैलेस होटल पर छापा मारा।

होटल से तीन पुरुष, तीन महिलाएं गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान तीन महिलाओं के साथ-साथ तीन पुरुषों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनमें लक्सर निवासी अफजाल पुत्र जाहिद, मो‍हसिन पुत्र इब्राहिम और होटल प्रबंधक सचिन शामिल हैं।


हालांकि होटल का मुख्य संचालक सूरज पुत्र सत्यप्रकाश गुप्ता मौके से फरार हो गया, जबकि उसका साथी निशांत भी होटल में मौजूद नहीं मिला।

पहले से तय थी रणनीति

रुड़की के कई होटलों में देह व्यापार की लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने विशेष रणनीति बनाई थी।
पुलिस उपाधीक्षक सुरेन्द्र बलूनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने होटल पर दबिश दी।

चौंकाने वाले खुलासे

पूछताछ में सामने आया कि:

  • होटल को तीन साल पहले लीज पर लिया गया था।
  • सूरज और निशांत ने होटल में देह व्यापार का धंधा शुरू किया था।
  • इनका संपर्क महिला ब्रोकर और नीरज शर्मा से था, जो पहले भी इसी अपराध में जेल जा चुके हैं
  • होटल के कमरों से मोबाइल फोन, संदिग्ध सामग्री और अन्य सबूत बरामद किए गए हैं।

केस दर्ज, मुख्य आरोपियों की तलाश जारी

सभी गिरफ्तार आरोपियों को गंगनहर थाना ले जाकर विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस मुख्य संचालक सूरज और उसके सहयोगी निशांत की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पुलिस का सख्त संदेश

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि

देवभूमि की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली किसी भी अनैतिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अपराध में संलिप्त हर व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”