रामनगर हत्याकांड: सातवां आरोपी फरदीन गिरफ्तार, फरार अभियुक्तों की कुर्की की तैयारी

रामनगर हत्याकांड: सातवां आरोपी फरदीन गिरफ्तार, फरार अभियुक्तों की कुर्की की तैयारी

रिपोर्टर नाम-: आसिफ इक़बाल

लोकेशन-: रामनगर

रामनगर क्षेत्र के शिवलालपुर चुंगी के पास 13 जून की रात हुए हत्या कांड में एक और बड़ी सफलता पुलिस को हाथ लगी है। ग्राम बेड़ाझाल निवासी सारिम की निर्मम हत्या के मामले में फरार चल रहा

आरोपी फरदीन, जो कि मोहल्ला ताज मस्जिद खताड़ी का निवासी है, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इससे पहले पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी सिकंदर सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब तक कुल 7 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। हत्या की वारदात के बाद मृतक के पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि “फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। कई बार घरों पर दबिश दी गई लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ रहे थे। आज पुलिस टीम ने फरदीन को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है।”

साथ ही पुलिस ने अन्य फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही शुरू कर दी है। कोर्ट से कुर्की आदेश के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है। आदेश मिलते ही फरार आरोपियों के घरों की कुर्की की जाएगी।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस मामले में कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।