हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन, योगा पार्क में उमड़ा जनसैलाब

हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन, योगा पार्क में उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्टर-पंकज सक्सेना

फील्ड-हल्द्वानी

जहां पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया, वहीं हल्द्वानी भी इस आयोजन से पीछे नहीं रहा। शहर के योगा पार्क में विभिन्न सामाजिक और योग संस्थाओं के सहयोग से भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास में भाग लिया और योग के महत्व को समझा। कार्यक्रम में योग गुरुओं द्वारा विभिन्न योग आसनों और उनके लाभों की जानकारी दी गई।

योगाभ्यास सत्र के दौरान प्रतिभागियों को तनाव मुक्त जीवन, रोग प्रतिरोधक क्षमता और मानसिक शांति के लिए नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “योग हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है। यह न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक और आत्मिक शांति भी प्रदान करता है। आज योग को केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में सम्मान और पहचान मिली है।”

उन्होंने कहा कि योग आज की जीवनशैली में जरूरी हो गया है और हमें इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। विधायक हृदेश ने आयोजन के लिए आयोजकों और प्रतिभागियों को बधाई भी दी।

कार्यक्रम में छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं सहित शहर के तमाम नागरिकों की भागीदारी देखने को मिली।