आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से होगी। पिछले कुछ समय से कामों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। आप पूरे आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ किसी भी मुश्किल का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपके अंदर जोखिम लेने की आदत आपको फायदा ही देगी।
नेगेटिव: आपको अपनी ईगो और गुस्से जैसी कमजोरियों पर काबू पाना होगा। हिसाब-किताब के मामले में कुछ गलतियां हो सकती हैं। इस समय कोई भी जरूरी फैसला लेना ठीक नहीं है। कहीं भी पैसा उधार देने से पहले उसकी वापसी जरूर तय करें, नहीं तो पैसा डूब भी सकता है।

करियर: कामकाज के क्षेत्र में कुछ न कुछ परेशानियां बनी रहेंगी। काम ज्यादा होने की वजह से अपने ऊपर ज्यादा जिम्मेदारी न लें। पैसे के मामलों में किसी के साथ समझौता करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। दफ्तर में माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।
लव: परिवार का माहौल सुखद रहेगा और आपसी तालमेल भी अच्छा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
हैल्थ: आपकी सेहत ठीक रहेगी। लेकिन बदलते मौसम की बीमारियों से सावधान रहना भी जरूरी है। खाँसी, जुकाम जैसी समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव: कुछ खास लोगों से मिलने से आपकी सोचने के तरीके में बदलाव आएगा। आपका अच्छा व्यक्तित्व और सकारात्मक सोच दूसरों पर अच्छा प्रभाव छोड़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और मनोरंजन के कार्यक्रम बनेंगे।
नेगेटिव: किसी भी मुश्किल परिस्थिति में अपने स्वभाव में सकारात्मकता बनाए रखें। तनाव की वजह से आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं और गलत फैसले भी हो सकते हैं। दूसरों के निजी मामलों से दूर रहें।

करियर: कामकाज से जुड़े हर काम पर ध्यान रखें। कर्मचारियों के बीच कुछ अनबन हो सकती है। साझेदारी के व्यापार में सच्चाई बनाए रखें और गलतफहमी न आने दें। ज्यादा पैसा अपने व्यापार पर न लगाएं, अभी हालात ठीक नहीं हैं।
लव: आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में परिवार की मंजूरी मिलने से आराम मिलेगा।
हैल्थ: किसी भी हालत में अपने ऊपर तनाव हावी न होने दें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें, वरना आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आपका सामाजिक दायरा और बढ़ेगा। आज परिवार के कामों में कुछ व्यस्तता रहेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद करना आपको अंदर से खुशी देगा। परिवार के साथ किसी घूमने की जगह पर जाने का भी प्लान बन सकता है।
नेगेटिव: इस समय पैसे के मामले में समय ज्यादा अच्छा नहीं है। इसलिए अपनी क्षमता से ज्यादा खर्च या निवेश न करें। अगर कर्ज और लोन लेने की सोच रहे हैं, तो उस पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। मामा के परिवार के साथ रिश्तों को अच्छा रखें।

करियर: व्यापार के काम ठीक से चलेंगे। दूर के इलाकों से जुड़े कामों में बहुत सफलता मिलेगी। सरकारी मामलों को जल्दी सुलझाने की कोशिश करें, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है। दफ्तर में किसी साथी के साथ झगड़ा हो सकता है।
लव: आपके वैवाहिक संबंध अच्छे रहेंगे। घर में किसी शुभ काम से जुड़ी योजना भी बनेगी।
हैल्थ: ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीज अपना खास ध्यान रखें। थोड़ी सी भी लापरवाही आपकी सेहत को खराब कर सकती है।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव: इस समय ग्रहों की स्थिति और किस्मत आपके लिए अच्छे मौके बना रहे हैं। किसी खास व्यक्ति से मिलकर आपको बेहतर अनुभव मिल सकते हैं, इसलिए उनकी बातों पर ध्यान दें। जमीन-जायदाद की ख़रीद-फ़रोख़्त के रुके हुए काम पूरे होंगे।
नेगेटिव: आपके कुछ पड़ोसी ही आपके लिए समस्याएं खड़ी कर सकते हैं। बिना वजह किसी से भी न उलझें। अपने गुस्से पर काबू रखना बहुत जरूरी है। कभी-कभी ऐसा लगेगा कि खुशियों को किसी की नजर लग गई है, हालाँकि यह सिर्फ़ आपका शक होगा।

करियर: काम के क्षेत्र में किसी भी तरह का तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें और शांति से व्यवस्था को बनाए रखें। व्यापार से जुड़े लोन या उधार लेते समय उस पर अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को उनके अच्छे काम के लिए तारीफ मिलेगी।
लव: किसी अच्छी खबर के मिलने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी और व्यक्ति की वजह से गलतफहमी हो सकती है।
हैल्थ: अभी के मौसम में लापरवाही करना ठीक नहीं है। अपनी दिनचर्या और खानपान को ठीक रखें।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज आपकी समझदारी से कोई परेशानी हल होने वाली है। किसी रिश्तेदार से जुड़ी अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। अगर बंटवारे से जुड़ा कोई काम चल रहा है, तो किसी की मदद से हल करने की कोशिश करें। कोई धार्मिक कार्यक्रम भी बन सकता है।
नेगेटिव: पैसे के मामलों में किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। इस समय आर्थिक तंगी रह सकती है। ज्यादा गुस्सा आपकी सेहत और आपके कामों में नुकसान का कारण बन सकता है। शांति और धैर्य बनाए रखना जरूरी है।

करियर: व्यापार के काम ठीक से चलेंगे। फोन पर किसी जरूरी बातचीत से आपके लिए फ़ायदेमंद हालात बनेंगे। लेकिन लेन-देन के मामलों में दूसरों की बातों पर भरोसा न करें। बड़ी कंपनियों में काम करने वाले लोग जल्दी ही कोई सफलता हासिल करेंगे।
लव: पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल की कुछ कमी रहेगी, जिसकी वजह से घर का माहौल भी खराब हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
हैल्थ: बदन दर्द और जोड़ों में दर्द की समस्या परेशान करेगी। आयुर्वेदिक इलाज बहुत अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज दिन की शुरुआत अच्छी घटना से होगी। पुराने शिकवे दूर होंगे। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आराम मिलेगा। युवाओं को किसी खास काम के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
नेगेटिव: यह समय शांति और सब्र से बिताने का है। कुछ परेशानियां और दिक्कतें भी बनी रहेंगी। अपने गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर काबू रखें, नहीं तो आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले ध्यान से सोच-विचार करें।

करियर: काम की जगह पर कुछ पक्के फैसले लेने पड़ेंगे। इस समय व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ निवेश करने की भी जरूरत पड़ सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, इसलिए अपने काम पर ध्यान दें।
लव: परिवार के सदस्यों के आपसी तालमेल से घर में शांति का माहौल रहेगा। लव पार्टनर के साथ मुलाकात के मौके मिलेंगे।
हैल्थ: बदलते मौसम से अपना बचाव करें। सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। योगा, कसरत आदि पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज दिन की शुरुआत अच्छी घटना से होगी। पुराने शिकवे दूर होंगे। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आराम मिलेगा। युवाओं को किसी खास काम के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
नेगेटिव: यह समय शांति और सब्र से बिताने का है। कुछ परेशानियां और दिक्कतें भी बनी रहेंगी। अपने गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर काबू रखें, नहीं तो आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले ध्यान से सोच-विचार करें।

करियर: काम की जगह पर कुछ पक्के फैसले लेने पड़ेंगे। इस समय व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ निवेश करने की भी जरूरत पड़ सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, इसलिए अपने काम पर ध्यान दें।
लव: परिवार के सदस्यों के आपसी तालमेल से घर में शांति का माहौल रहेगा। लव पार्टनर के साथ मुलाकात के मौके मिलेंगे।
हैल्थ: बदलते मौसम से अपना बचाव करें। सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। योगा, कसरत आदि पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज कोई खास काम मनपसंद तरीके से पूरा हो जाने से आप अपने अंदर एक अलग उत्साह और ऊर्जा महसूस करेंगे। आपको किसी जरूरी मौके की प्राप्ति होगी, जिसका आप पूरा फायदा उठाने में भी सक्षम रहेंगे। बहुत समय से रुका हुआ कोई पैसा भी आज मिलने की संभावना है।
नेगेटिव: दोपहर के बाद हालात में कुछ मुश्किलें आएंगी और रुकावटें भी आएँगी। घबराने की जगह मुश्किलों का सामना करें और हल ढूँढ़ें। कभी-कभी आपका शक करने और डरने का स्वभाव आपके लिए ही कुछ परेशानी खड़ी कर सकता है, इसलिए इन आदतों पर काबू पाएँ।

करियर: व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन यह समय शांति से बिताने का है। साझेदारी के व्यापार में भी अभी स्थिति सामान्य ही रहेगी। दफ्तर से जुड़े कामों को लेकर बड़े अधिकारियों के साथ मीटिंग के अच्छे नतीजे मिलेंगे।
लव: जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन के कामों में समय बीतेगा। किसी अपोजिट जेंडर के दोस्त से मुलाकात पुरानी खुशहाल यादें ताजा करेगी।
हैल्थ: गले में इन्फेक्शन और खाँसी, जुकाम जैसी परेशानी रह सकती है, इसलिए लापरवाही बिल्कुल न करें।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 4


Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज दिन का कुछ समय धार्मिक कामों में बीतेगा, जिससे आप सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। संतान के करियर से जुड़ी किसी परेशानी का हल भी जरूर निकलेगा। अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए अच्छा समय है।
नेगेटिव: किसी से भी बातचीत करते समय अपने गुस्से पर काबू जरूर रखें, नहीं तो लोगों के बीच आपकी इमेज खराब हो सकती है। कुछ फ़ायदेमंद मौके भी हाथ से निकलने का डर है। दिखावा करने से दूर रहें, वरना आप परेशानी में पड़ सकते हैं।

करियर: व्यापार के कामों में अगर इस समय कर्ज लेने की जरूरत पड़ रही है, तो अपनी क्षमता से ज्यादा न लें। हालाँकि इंश्योरेंस पॉलिसी आदि जैसे व्यापार में फ़ायदेमंद स्थिति भी रहेगी। सरकारी मामलों में भी सावधान रहने की जरूरत है।
लव: परिवार में सुख-शांति और सुकून बना रहेगा। प्रेम के मामलों में आपकी किस्मत अच्छी रहेगी।
हैल्थ: किसी तनाव की वजह से नींद न आने जैसी समस्या रहेगी। मेडिटेशन करें और कुछ समय प्रकृति के पास भी बिताएँ।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज घर में किसी खास चीज की खरीदारी हो सकती है। अगर पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई झगड़ा चल रहा है, तो उसे सुलझाने का अच्छा समय है। पढ़ाई और रचनात्मक कामों में भी आपकी रुचि बनी रहेगी।
नेगेटिव: लापरवाही और जल्दबाजी की वजह से कुछ काम खराब भी हो सकते हैं, इसलिए कोई भी काम करने से पहले उसकी सफलता तय करें। सामाजिक कामों में अपनी भागीदारी जरूर दें और अपने संबंधों को मजबूत करें।

करियर: व्यापार में नए मौके मिलेंगे, लेकिन अपनी काम करने के तरीकों को गुप्त रखें। इस समय काम की क्वालिटी पर ध्यान देना जरूरी है। नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर के काम से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है, लेकिन साथ ही तरक्की भी मुमकिन है।
लव: पति-पत्नी आपसी तालमेल से घर की समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी और नजदीकियां आएँगी।
हेल्थ: गिरने या गाड़ी आदि से चोट लगने का डर बन रहा है, इसलिए जोखिम भरे कामों से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 2

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव: सेहत में सुधार आने से आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कामों पर ध्यान देना शुरू कर देंगे। किसी रिश्तेदार से जुड़ी अच्छी खबर मिलने से भी मन खुश रहेगा।
नेगेटिव: घर में बहुत ज्यादा नियम बनाकर रखना परिवार के लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। समय के अनुसार अपनी दिनचर्या में भी बदलाव लाएँ। आमदनी से ज्यादा खर्चे बढ़ सकते हैं, जो आपकी चिंता का कारण भी बनेंगे। यह समय बहुत ही सोच-समझकर बिताने का है।

करियर: व्यापार के नजरिए से समय अच्छा है। अपनी व्यापार की योजनाओं को ठीक तरीके से पूरा करें, आपको सफलता मिलेगी। व्यापार के मामलों में साथियों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। नौकरी में अपनी काम की जगह पर कोई जरूरी अधिकार मिल सकते हैं।
लव: व्यापार में व्यस्त रहने के कारण पति-पत्नी के संबंधों में मजा नहीं आएगा। प्रेम संबंध सबके सामने आ सकते हैं।
हैल्थ: खांसी, जुकाम और गले से जुड़ी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें। अपना चेकअप करवाएं और तुरंत इलाज कराएँ।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 3

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: कोई खास काम बन जाने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके व्यक्तित्व पर भी अच्छा असर पड़ेगा। धार्मिक और सामाजिक कामों में भी व्यस्तता रहेगी। बच्चों से जुड़ी कोई खुशखबरी भी मिलने की संभावना है।
नेगेटिव: लेन-देन के मामले में आपके साथ कोई धोखा होने का डर है। राजनीति से जुड़े लोगों और कामों से दूर रहें। अभी आपको इनसे जुड़ी और ज्यादा जानकारी लेने की जरूरत है। इस समय किसी भी जोखिम भरे काम में न तो रुचि लें और न ही निवेश करें।

करियर: व्यापार में पिछले कुछ समय से बनाई गई योजनाएं सफल होंगी और उसके अच्छे नतीजे भी सामने आएँगे। लेकिन दूसरों की सलाह पर बिना सोचे-समझे भरोसा न करें। दफ्तर का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा।
लव: पति-पत्नी के संबंध में कुछ अनबन जैसी स्थिति बनेगी, जिसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। आपसी तालमेल बनाकर रखने की कोशिश करें।
हैल्थ: तनाव की स्थिति से अपने आप को दूर रखें। इसका बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5