नैनीताल: स्टंटबाजी कर रहे पर्यटक युवकों की कार सीज, ड्राइवर का लाइसेंस जब्त

नैनीताल: स्टंटबाजी कर रहे पर्यटक युवकों की कार सीज, ड्राइवर का लाइसेंस जब्त

नैनीताल

सोमवार को मल्लीताल पुलिस को एक अज्ञात कार (संख्या HR 43 E 6085) के खतरनाक तरीके से चलने की सूचना मिली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में सवार युवक सड़क पर स्टंट और हुड़दंगबाज़ी कर रहे थे, जिससे अन्य राहगीरों और वाहनों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो रहा था।

मौके पर चैकिंग, कार सीज

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली मल्लीताल के प्रभारी निरीक्षक हेमचंद पंत ने मंगोली क्षेत्र में तत्काल चेकिंग अभियान चलाया।


कार चालक अमन पुत्र धर्मवीर सिंह, निवासी रेवाड़ी, हरियाणा को लापरवाही और जानलेवा तरीके से गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया।

कार में सवार अन्य चार युवक खिड़कियों से बाहर लटककर शोरगुल और स्टंट कर रहे थे।

कड़ी कार्रवाई

  • कार को तत्काल सीज किया गया।
  • ड्राइवर का ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर लिया गया है।
  • लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी संबंधित विभाग को भेजी जा रही है।

पुलिस की चेतावनी और अपील

नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है:

सड़क पर स्टंट या लापरवाही से वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि आपके और दूसरों के जीवन को गंभीर खतरे में डाल सकता है।

ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।