लोहाघाट में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, देवदार बनी में कब्जे हटाए गए

लोहाघाट में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, देवदार बनी में कब्जे हटाए गए

स्थान:लोहाघाट (चंपावत)
रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

एसडीएम नीतू डांगर के निर्देश पर लोहाघाट नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।

मंगलवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी के नेतृत्व में पुलिस, राजस्व, पालिका और वन विभाग की संयुक्त टीम ने डाकबंग्ला सड़क और रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित देवदार बनी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की।

नालियों और सार्वजनिक जमीन पर कब्जे हटाए गए

टीम ने नालियों के ऊपर बनाए गए अतिक्रमण को भी ध्वस्त किया और मौके पर ही कई लोगों के चालान किए गए। देवदार के संवेदनशील वन क्षेत्र में हो रहे अनधिकृत निर्माण और अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

नगर पालिका की चेतावनी

ईओ सौरभ नेगी ने कहा:

“देवदार बनी जैसे पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमणों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। नगरवासियों से अपील है कि देवदार के बहुमूल्य वृक्षों की सुरक्षा में सहयोग करें।”

अभियान रहेगा जारी

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि अतिक्रमण के खिलाफ जल्द ही एक और बड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका नियमित रूप से निरीक्षण कर रही है और अतिक्रमणकारियों को चिन्हित किया जा रहा है

देवदार बनी क्षेत्र लोहाघाट का एक हरित और जैवविविधता से भरपूर क्षेत्र है। यहाँ अतिक्रमण से पर्यावरणीय संतुलन और जल निकासी व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ता है।