भगत सिंह कोश्यारी का जन्मदिवस नैनीताल में सेवा कार्यों के साथ मनाया गया

भगत सिंह कोश्यारी का जन्मदिवस नैनीताल में सेवा कार्यों के साथ मनाया गया

स्थान-नैनीताल

रिपोर्ट-ललित जोशी

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (भगत दा) का जन्मदिवस मंगलवार को सरोवर नगरी नैनीताल सहित पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा एवं जनकल्याण को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

सेवा के साथ मनाया गया जन्मदिवस

कार्यक्रम की शुरुआत पाषाण देवी मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुई, जहाँ भगत सिंह कोश्यारी के दीर्घायु एवं निरोगी जीवन की प्रार्थना की गई। इसके पश्चात शिशु मंदिर विद्यालय में बच्चों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया, जिससे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान नजर आई।

दोपहर में नगर निगम क्षेत्र स्थित राजकीय बीडी पांडे अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों के बीच फल, मिठाई और केक का वितरण कर सेवा का संदेश दिया गया। अस्पताल के डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों को भी इस अवसर पर मिठाई भेंट की गई।

जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

इस आयोजन का नेतृत्व कामेश्वर प्रसाद काला एवं मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सरिता आर्या, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह लरावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, अरविंद सिंह पडियार, कोषाध्यक्ष मनोज पंत, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश मंत्री रीना मेहरा, डा. द्रौपदी गर्ब्याल, डा. महिमन सिंह दुग्ताल सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जनकल्याण की प्रेरणा बने भगत दा

उल्लेखनीय है कि भगत सिंह कोश्यारी ने वर्ष 2001 से 2002 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और 2019 से 2023 तक महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में सेवा दी है। उन्हें भारतीय राजनीति में सादगी, ईमानदारी और सेवा भावना के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।

इस बार का जन्मदिवस सामाजिक सरोकारों और मानवीय सेवा को समर्पित रहा, जिसने समाज में एक सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।