


देहरादून :
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज देहरादून स्थित सचिवालय में उत्तराखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुल 12 प्रस्तावों पर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से पारित किया गया। निर्णयों का दायरा पर्यावरण मित्रों, स्वच्छता नियमावली, भर्ती प्रक्रियाओं, ई-वाहनों को प्रोत्साहन, पर्यटन विकास और कर्मचारियों की पेंशन तक फैला रहा।



मुख्य निर्णयों पर एक नजर:
1. पर्यावरण मित्रों को मृतक आश्रित का लाभ:
2013 से कार्यरत 859 पर्यावरण मित्रों को अब मृतक आश्रित सेवा नियमावली में शामिल किया गया है। यह एक ऐतिहासिक निर्णय माना जा रहा है।

2. स्वच्छता गतिशीलता नियमावली में सरलता:
वाहन कन्वर्जन (CNG व BS-6) के लिए सब्सिडी प्रक्रिया को आसान बनाया गया। अब यह अधिक पारदर्शी और तेज़ होगी।

3. सीएनजी बसों को सब्सिडी:
देहरादून में चलने वाली CNG और BS-6 सिटी बसों को 50% या अधिकतम ₹15 लाख तक की सब्सिडी मिलेगी।

4. विक्रम और डीजल वाहनों को भी राहत:
डिजल चालित सार्वजनिक वाहनों के लिए भी सब्सिडी योजना लागू होगी। अब लाभ SNA अकाउंट के माध्यम से सीधा मिलेगा।


5. ई-वाहनों पर टैक्स माफी:
बैटरी, मोटर और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल वाहनों पर परिवहन कर पूरी तरह माफ, सिर्फ GST देय रहेगा।

6. वर्दीधारी पदों पर समान परीक्षा:
अब सिपाही और उप निरीक्षक पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा कराई जाएगी। इससे चयन प्रक्रिया तेज़ और निष्पक्ष बनेगी।

7. सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में एकरूपता:
सभी सब-इंस्पेक्टर स्तरीय पदों के लिए अब एक ही प्रकार की लिखित परीक्षा होगी।
8. UKSSSC में नए पद:
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 15 नए पद सृजित – 1 स्थायी और 14 आउटसोर्सिंग से भरने हेतु स्वीकृत।

9. मानवाधिकार आयोग में नियुक्तियां:
आयोग में 12 नए पद स्वीकृत – 7 नियमित और 5 आउटसोर्सिंग आधारित।
10. बदरीनाथ मास्टर प्लान के अंतर्गत चार योजनाएं स्वीकृत:
- शेष नेत्र लोटस वॉल
- सुदर्शन चक्र की मूर्ति
- ट्री एंड रिवर्स कल्चर
- अराइवल प्लाज़ा का विकास
11. नई पेंशन योजना में ग्रेच्युटी की सुविधा:
NPS (NPS-Ops Mix) में अब पुरानी सेवा को ध्यान में रखते हुए ग्रेच्युटी भी दी जाएगी।
12. पर्यावरण मित्रों के लिए पुनः पुष्टि:
859 पर्यावरण मित्रों को मृतक आश्रित की श्रेणी में शामिल किया गया। यह उनके सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा की दिशा में बड़ी पहल है।

मुख्यमंत्री का बयान:
“उत्तराखंड सरकार हर वर्ग के हित में काम कर रही है। यह कैबिनेट बैठक समाज के कमजोर वर्ग, पर्यावरण हित और पारदर्शी शासन को समर्पित है।“
– पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड



