


श्रीनगर (गढ़वाल), 4 जून 2025

श्रीनगर शहर में 3 और 4 जून की दरमियानी रात कुछ सिख युवकों और स्थानीय युवाओं के बीच आपसी कहासुनी के बाद मामला झगड़े और मारपीट में तब्दील हो गया। इस घटना में कई स्थानीय युवक घायल हो गए।



घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने जानलेवा हमले सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। इसके साथ ही रुद्रप्रयाग के पास से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनकी मोटरसाइकिलें भी सीज कर दी गई हैं।




भाईचारे को नुकसान पहुंचाने वाले भ्रामक संदेशों से बचें: पुलिस
पुलिस प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है और कानून व्यवस्था भंग करने की कोई भी कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि:



“इस घटना को लेकर अनावश्यक, भ्रामक अथवा आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले किसी भी प्रकार के अफवाहपूर्ण संदेशों को न फैलाएं। सोशल मीडिया पर गलत जानकारी साझा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”


आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील
पुलिस प्रशासन ने लोगों से आपसी भाईचारा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। साथ ही भरोसा दिलाया है कि दोषियों को कानून के दायरे में लाकर उचित दंड दिलाया जाएगा।



