


हल्द्वानी, 4 जून 2025।
अम्बेडकर युवा संगठन हल्द्वानी के पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र के तीन प्रतिष्ठित अधिकारियों को सम्मानित किया गया।



कार्यक्रम में सेवानिवृत्त उप-जिलाधिकारी श्री नंदन सिंह नगन्याल, पुलिस निरीक्षक पद पर पदोन्नत तेजतर्रार अधिकारी श्री नीरज भाकुनी, तथा श्री विजय मेहता को पुष्पगुच्छ भेंट कर और सौल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।



संगठन के पदाधिकारियों ने इन अधिकारियों के सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज के लिए प्रेरणास्रोत ऐसे व्यक्तित्वों को सम्मान देना हम सभी का कर्तव्य है।


कार्यक्रम के दौरान संगठन ने यह भी संकल्प लिया कि भविष्य में समाजसेवा और प्रशासनिक सहयोग के क्षेत्र में ऐसी सकारात्मक पहल लगातार जारी रखी जाएगी।



कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित अधिकारियों ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं को संविधान, कानून और सामाजिक समरसता की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।



