रानीखेत के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर का भव्य समापन

रानीखेत के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर का भव्य समापन

रिपोर्टर: संजय जोशी

पंजाबी भाषा और संस्कृति से हुआ विद्यार्थियों का साक्षात्कार, समापन समारोह में दिखी बहुमुखी प्रतिभा

रानीखेत, 2 जून 2025

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, रानीखेत में आयोजित भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन आज एक रंगारंग और भावनात्मक समारोह के साथ हुआ। इस शिविर में विद्यार्थियों ने पंजाबी भाषा के साथ-साथ पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को करीब से जाना और समझा।

समापन की शुरुआत गुरुद्वारा साहिब से

समापन दिवस का शुभारंभ के.आर.सी. स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में एक पवित्र अरदास के साथ किया गया। इस अवसर पर श्री जगदीप सिंह जी ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और कल्याण के लिए मंगलकामनाएँ कीं।

विद्यालय में प्रस्तुत हुए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम

विद्यालय प्रांगण में आयोजित समापन समारोह में विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, भाषण और प्रश्नोत्तरी जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शिक्षिका करिश्मा चंदेल द्वारा आयोजित पंजाबी भाषा और पंजाब की संस्कृति पर आधारित रोचक प्रश्नोत्तरी में सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्राचार्य ने दिया संदेश

विद्यालय के प्राचार्य श्री राकेश दूबे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नई भाषाओं के अध्ययन और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने पंजाब की बहुआयामी संस्कृति की प्रशंसा करते हुए शिविर की सफलता के लिए शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
प्राचार्य ने विशेष रूप से शिक्षकों — श्री दीपक जोशी, श्रीमती करिश्मा चंदेल, एवं श्री विकास भाटिया — के प्रयासों की सराहना की।

विशेष सम्मान और उपहार

समारोह के दौरान श्री जगदीप सिंह जी को विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इसके साथ ही कक्षा 8वीं के छात्र आदित्य देब द्वारा बनाया गया गुरु नानक देव जी का एक सुंदर पोर्ट्रेट उन्हें भेंट किया गया, जो शिविर की आत्मा को दर्शाने वाला एक भावपूर्ण क्षण रहा।

कार्यक्रम का संचालन

समापन समारोह का कुशल संचालन श्री दीपक चंद्र जोशी द्वारा किया गया।