8 घंटे में पकड़ा गया नीमा देवी हत्याकांड का आरोपी

8 घंटे में पकड़ा गया नीमा देवी हत्याकांड का आरोपी

पति राहुल कश्यप ने बेरहमी से की हत्या, शक बना वजह

जसपुर में हुई नीमा देवी की निर्मम हत्या का खुलासा पुलिस ने महज़ 8 घंटे में कर दिया। हत्या के आरोप में मृतका के पति राहुल कश्यप को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी से हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू, प्रेशर कुकर और ईंट का टुकड़ा भी बरामद किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने स्वयं मामले का संज्ञान लिया और आरोपी से पूछताछ कर पुलिस टीमों को सख्त निर्देश जारी किए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राहुल को अपनी पत्नी का फैक्ट्री में काम करना पसंद नहीं था। इसी को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

घटना वाले दिन भी विवाद हुआ, जिसके बाद राहुल ने नीमा को पहले बेहोश किया, फिर कुकर से वार कर, चाकू से गला व हाथ-पैर काटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

परिवार ने जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया, तब तक पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राहुल को हाईवे से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने खून से सने कपड़े, चाकू और अन्य हथियार बरामद किए हैं। इस मामले की जांच के लिए 5 टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने सबूत जुटाकर आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोप पत्र दाखिल कर मामले में न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।