सांसद अजय भट्ट से कूटा की मुलाकात, वेतन और नियमितीकरण की मांग

सांसद अजय भट्ट से कूटा की मुलाकात, वेतन और नियमितीकरण की मांग

स्थान- नैनीताल

रिपोर्ट-ललित जोशी

सरोवर नगरी नैनीताल आगमन पर सांसद अजय भट्ट का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया गया।

इस मौके पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) और उत्तराखंड विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (उटा) के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने सांसद से शिष्टाचार भेंट कर उच्च शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

प्रमुख मांगें:

  • संविदा एवं अतिथि प्रवक्ताओं का वेतन यूजीसी मानकों के अनुसार ₹57,700 प्रति माह किया जाए।
  • दिल्ली विश्वविद्यालय और हरियाणा सरकार की तरह उत्तराखंड में भी यह आदेश शीघ्र लागू हो।
  • उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार 10 वर्षों की संविदा सेवा पूर्ण कर चुके कार्मिकों को नियमित किया जाए

अन्य बिंदु:

  • सांसद से आग्रह किया गया कि वे मुख्यमंत्री से वार्ता कर इस मामले में शीघ्र समाधान करवाएं।
  • कूटा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना, IERP, और KU-IFR के तहत तैयार पौधों के 6 फ्लायर्स सांसद को भेंट किए।
  • इन पौधों में अलमास, ओस मैंथेस, कार नस, पिट्सपोरियम, बेडू और गिंघरू शामिल हैं, जो IUCN कैटेगरी में आते हैं।
  • नैनीताल में सड़क गड्ढों की मरम्मत और निर्माण कार्यों में तेजी लाने की मांग भी की गई।