उत्तराखंड की तीन हस्तियों को पद्मश्री, मसूरी में ह्यूग गैंट्ज़र के सम्मान में जश्न

उत्तराखंड की तीन हस्तियों को पद्मश्री, मसूरी में ह्यूग गैंट्ज़र के सम्मान में जश्न

मसूरी

रिपोर्टर सुनील सोनकर

उत्तराखंड के लिए यह गर्व का क्षण रहा जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को नागरिक अलंकरण समारोह में तीन हस्तियों को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया। ये सम्मान सामाजिक कार्य और साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किए गए।

सम्मानित हस्तियां:

  1. राधा भट्टसामाजिक कार्य के क्षेत्र में।
  2. ह्यूग गैंट्ज़रसाहित्य एवं शिक्षा
  3. स्व. कोलीन गैंट्ज़र (मरणोपरांत) – साहित्य एवं शिक्षा

ह्यूग और कोलीन गैंट्ज़र की पहचान उत्तराखंड के प्रसिद्ध यात्रा वृतांत लेखक के रूप में है। ह्यूग भारतीय नौसेना में कमांडर रहे और सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने और उनकी पत्नी ने 3,000 से अधिक लेख और 30 से अधिक पुस्तकें लिखीं।

मसूरी में जश्न का माहौल
पद्मश्री सम्मान की घोषणा के बाद मसूरी में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

  • पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी और
  • सभासद जसबीर कौर ने कार्यकर्ताओं संग ह्यूग गैंट्ज़र से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
  • इस मौके पर केक काटकर खुशी भी मनाई गई।

ह्यूग गैंट्ज़र ने इस सम्मान को अपनी दिवंगत पत्नी कोलीन को समर्पित करते हुए भावुकता के साथ उन्हें याद किया।

सभासद जसबीर कौर ने कहा कि ह्यूग गैंट्ज़र 95 वर्ष के हो चुके हैं और आज भी मसूरी के विकास को लेकर सजग और चिंतित रहते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में बदलाव लाने के लिए भीड़ की नहीं बल्कि इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच की आवश्यकता होती है, जैसा कि गांधीजी ने किया था।