मसूरी में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर पहली बार ऐतिहासिक प्रदर्शनी आयोजित

मसूरी में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर पहली बार ऐतिहासिक प्रदर्शनी आयोजित

मसूरी

रिपोर्टर सुनील सोनकर

मसूरी में पहली बार भाजपा मंडल मसूरी द्वारा अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर ऐतिहासिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम तिलक मेमोरियल लाइब्रेरी सभागार में आयोजित हुआ, जिसका शुभारंभ पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया।

प्रदर्शनी में अहिल्याबाई होल्कर के धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुधारों से जुड़े चित्र, दस्तावेज़ और कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गईं। साथ ही स्थानीय कलाकारों ने रंगोली के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि यह प्रदर्शनी भारतीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को उजागर करने का एक प्रेरणादायक प्रयास है। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय समुदाय में जागरूकता और सम्मान की भावना को बल मिला है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और संघर्ष से प्रेरित करना था।

यह उत्तराखंड में पहली बार इस रूप में आयोजित प्रदर्शनी थी, जो उनके योगदान को जनमानस तक पहुंचाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल रही।