


नैनीताल

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही महिलाओं के साथ छेड़खानी और नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाओं को लेकर सामाजिक संगठन एकता जनसेवा फाउंडेशन एंटी करप्शन सेल ने कड़ा रुख अपनाया है।



संगठन के पदाधिकारियों ने आज एसपी सिटी महोदय को ज्ञापन सौंपा और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।



ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष शिवम सिंह ठाकुर और प्रदेश सचिव लक्ष्मीनारायण ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की गरिमा को तार-तार कर देने वाली घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में नैनीताल जिले में एक पिता द्वारा अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया था।



शिवम सिंह ठाकुर ने कहा कि अब समय आ गया है जब समाज को चुप रहने की बजाय खुलकर ऐसी घिनौनी मानसिकता और कुकृत्य के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ खुलेआम हो रही छेड़खानी और उत्पीड़न की घटनाएं चिंता का विषय हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसे मामलों में दोषियों को शीघ्र कठोर सजा नहीं दी गई, तो एकता जनसेवा फाउंडेशन एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने यह भी मांग की कि दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दी जाए, ताकि समाज में एक कड़ा संदेश जाए।


ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा शशि गुप्ता, संगठन मंत्री जीतू सागर, मीडिया प्रभारी रोहित दिवाकर, दीपा पांडे, शरीफ समेत अन्य सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।



