हरिद्वार: गंगा घाट पर पेड़ से लिपटा अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

हरिद्वार: गंगा घाट पर पेड़ से लिपटा अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

टॉप – हरिद्वार
संवाददाता – मनोज कश्यप

हरिद्वार के गंगा घाट के किनारे एक पेड़ पर करीब 4 फीट लंबा अजगर लिपटा हुआ पाया गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद वन विभाग की क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंची

और अजगर को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया। रेस्क्यू के बाद अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया।

विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मी के मौसम में सांप और अजगर जैसे जंगली जानवर पानी की तलाश में इंसानी बस्तियों में घुस आते हैं। इसलिए, गर्मी के दौरान इन जानवरों के साथ सतर्कता बरतना आवश्यक है।

स्थानीय प्रशासन और वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इन जंगली जानवरों से दूरी बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचित करें।