

देहरादून

रिपोर्ट- सचिन कुमार

नगर व्यवस्था पर उठे सवालों के बाद महापौर सौरभ थपलियाल ने सफाई व्यवस्था सुधारने की कमान अपने हाथ में ले ली है। उन्होंने शहर के सभी 100 वार्डों में कूड़ा उठान के लिए एक-एक ट्रैक्टर-ट्राली लगाने के निर्देश दिए हैं। इससे कूड़ा वाहन तेज़ी से काम कर सकेंगे और सफाई बेहतर होगी।



महापौर ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली में कूड़ा डंप करके वाहन फिर वार्डों में जाएंगे, जिससे फेरे बढ़ेंगे और समय बचेगा। इसके साथ ही निगम ने सफाई वाहनों को सीयूजी नंबर देने का भी निर्णय लिया है।



नगर निगम की यह पहल घर-घर कूड़ा उठान को सुचारू करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

महापौर सौरभ थपलियाल ने देहरादून के 100 वार्डों में कूड़ा उठाने के लिए एक-एक ट्रैक्टर-ट्राली लगाने के निर्देश दिए हैं।

इससे कूड़ा वाहन जल्दी फेरे लगाकर सफाई व्यवस्था बेहतर होगी।निगम ने वाहनों को सीयूजी नंबर देने का भी निर्णय लिया है।


महापौर ने कहा कि नई व्यवस्था से कूड़ा उठाने में समय की बचत होगी और घर-घर सफाई की समस्या कम होगी।


