
रानीखेत
रिपोर्ट – संजय जोशी
पंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस अवसर पर रानीखेत क्षेत्र से आए सभी कार्यकर्ताओं का भगवा पटका पहनाकर स्वागत किया गया। नगर की यह पहली बैठक सामूहिक दीप प्रज्वलन और परिचय कार्यक्रम के साथ आरंभ हुई।


बैठक में वक्ताओं ने देश की वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए आने वाली सामाजिक चुनौतियों से निपटने के लिए समाज को संगठित रहने का आह्वान किया।

बैठक में लव जेहाद, लैंड जेहाद, देश के प्रति गद्दारी, मंदिरों की सुरक्षा, समाज में एकता और सद्भावना, महिलाओं की सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक मंगलवार को मीट की दुकानों और नाई की दुकानों को बंद रखने की पुरानी परंपरा को फिर से लागू करने के लिए प्रशासन से मांग की जाएगी, ताकि सनातन धर्म मानने वालों की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। साथ ही कुछ समुदायों की बढ़ती जनसंख्या पर भी चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से सत्यापन कराने की मांग की गई।

बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए निम्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई:
- परासद तिवारी – प्रचार प्रसार प्रमुख
- त्रिलोचन भट्ट – मठ मंदिर प्रमुख
- दिगंबर मनराल – वरिष्ठ उपाध्यक्ष
- नारायण बिष्ट – उपाध्यक्ष
- नवीन पंत – नगर मंत्री
- दिनेश पंत – नगर मंत्री
- कुंदन सत्यबोला – उपाध्यक्ष
- गौरव तिवारी – गौ रक्षा प्रमुख
- अमित महेश्वरी – कोषाध्यक्ष

बैठक में जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पंत, नगर अध्यक्ष नवल किशोर पांडे, वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

