लोहाघाट में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारियों में मचा हड़कंप

लोहाघाट में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारियों में मचा हड़कंप

स्थान: लोहाघाट (चंपावत

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

लोहाघाट के स्टेशन बाजार और पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड इलाके में सड़क और नालियों पर किए गए अतिक्रमण पर आज प्रशासन ने सख्ती दिखाई।

तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी और अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी के नेतृत्व में पालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों का सामान जब्त किया गया और अतिक्रमण करने वालों का 15 हजार रुपये का चालान भी किया गया। टीम ने साफ शब्दों में कहा कि सड़कों और नालियों पर कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अभियान के दौरान अधिशासी अधिकारी ने सब्जी व्यापारियों द्वारा की गई गंदगी पर नाराजगी जताई और साफ-सफाई बनाए रखने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने सभी व्यापारियों को चेतावनी दी कि अगली बार गंदगी या अतिक्रमण मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के चलते बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस मौके पर प्रमोद महर, सुमित गढ़कोटी, कैलाश उपाध्याय, संदीप वाल्मीकि, पीआरडी जवान वीरेंद्र मेहता और पर्यावरण मित्र भी मौजूद रहे।