
स्थान -सितारगंज
रिपोर्ट -तनवीर अंसारी

शहर के मुख्य मार्गों की हालत इन दिनों बेहद खराब नजर आ रही है। किच्छा और खटीमा मार्ग पर जंगली घास और मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं, जबकि डिवाइडर पर जंगली पौधों ने कब्जा जमा लिया है।


तेज गर्मी और हवाओं के चलते उड़ती मिट्टी बाइक सवारों की आंखों में पड़ रही है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने सफाई व्यवस्था की बदहाली को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष सफाई व्यवस्था की अनदेखी कर रहे हैं।


हरीश दुबे ने कहा कि जब तक सफाई कर्मियों को स्पष्ट निर्देश नहीं मिलेंगे, तब तक स्थिति में सुधार संभव नहीं है। उन्होंने जेल कैम्प रोड पर बन रहे नाले की ऊंचाई पर भी सवाल उठाए और बताया कि इस नाले के कारण आसपास की गलियां नीचे हो गई हैं।


हाल ही में हुई बारिश में इन गलियों में जलभराव हो गया था। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते नाले की ऊंचाई पर ध्यान नहीं दिया गया, तो बरसात में गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

