रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा

रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा

रानीखेत

रिपोर्ट- संजय जोशी

रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।

यात्रा की शुरुआत केमू स्टेशन से हुई जो गांधी चौक, सदर बाजार होते हुए विजय चौक में समाप्त हुई।

राज्य मंत्री कैलाश पंत ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने में रानी अहिल्याबाई होलकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने उन्हें समाज कल्याण, धार्मिक सहिष्णुता और महिला सशक्तिकरण की प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका दूरदर्शी शासन आज भी प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम संयोजक विमला रावत ने कहा कि रानी अहिल्याबाई का जीवन भारतीय संस्कृति और नारी सशक्तिकरण का आदर्श उदाहरण है।

कार्यक्रम में घनश्याम भट्ट, कैलाश पंत, विमला रावत, विनोद भट्ट, ललित मेहरा, धन सिंह, मोहन नेगी, दीप भगत, विमल भट्ट, रामेश्वर गोयल, उमेश पंत, दर्शन मेहरा, खजान जोशी, अमित हरबोला, शंकर दत्त बुधड़ी, भावना पालीवाल, रेखा आर्या, कमला बिष्ट, गीता बेलवाल, विनोद भार्गव, चंदन भगत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।