

लालकुआँ


पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के चलते गौला नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आ गया।



इसके चलते नदी में खनन सामग्री से भरे कई वाहन फंस गए। अचानक बढ़े जलस्तर से खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया।


वाहन स्वामियों ने तुरंत अपने वाहन किनारे की ओर हटाने की कोशिश की, लेकिन कुछ वाहन नदी के तेज बहाव में फंस गए और कई अभी भी नदी के दूसरी ओर खड़े हैं।


तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि आज सुबह काठगोदाम बैराज से करीब 1600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जो अब और बढ़ सकता है।

प्रशासन और वन विभाग स्थिति पर नज़र बनाए हुए है और वाहन मालिकों से एहतियात बरतने की अपील की गई है।


