

ताड़ीखेत, अल्मोड़ा

भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने ताड़ीखेत बाजार में भव्य ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ निकाली। इस कार्यक्रम का नेतृत्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने किया। यात्रा में भाजपा के विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पूर्व सैनिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।



सेना के पराक्रम को सलाम
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा:

“पहलगाम की घटना के बाद भारतीय सेना ने आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इस पराक्रम के सम्मान में यह तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई है।”


उन्होंने कहा कि आज का भारत बदल चुका है और आतंकियों को समर्थन देने वालों को सेना ने सख्त संदेश दे दिया है।

विधायक नैनवाल का बयान
डॉ. प्रमोद नैनवाल ने कहा:
“ऑपरेशन सिंदूर उन बहनों का बदला है जिनका सिंदूर आतंकियों ने उजाड़ा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को खुली छूट दी, जिससे आज भारत की ताकत को दुनिया ने पहचाना है।”


भाजपा में कांग्रेस नेता का प्रवेश
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता बालम सिंह रावत ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिसे पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
रोडवेज कार्यशाला का भूमिपूजन
तिरंगा यात्रा के बाद ताड़ीखेत में प्रस्तावित रोडवेज कार्यशाला का भूमिपूजन किया गया। केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा और विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने पूजा-अनुष्ठान के साथ शिलान्यास किया।



प्रमुख उपस्थितजन:
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष धनश्याम भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट, विमल भट्ट, मोहन नेगी, नगर अध्यक्ष ललित मेहरा, रामेश्वर गोयल, गणेश राम आर्य, रेखा आर्या, दीप्ति बिष्ट, पुष्पा तिवाड़ी, दर्शन मेहरा, उमेश पंत, ध्यान सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता सुरेश फर्त्याल ने किया
तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और देश की संप्रभुता की रक्षा में योगदान को समर्पित भावनात्मक और राष्ट्रवादी पहल है।



