

टॉप – रुड़की
संवाददाता – प्रवेश राय

केएलडीएवी डिग्री कॉलेज, रुड़की में उस वक्त हड़कंप मच गया जब फिजिक्स प्रैक्टिकल वायवा के दौरान एक प्रोफेसर द्वारा छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। आरोप है कि चुड़ियाला कॉलेज से आए अतिथि प्रोफेसर ने वायवा लेते समय कई छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार किया।



मामले की जानकारी मिलते ही छात्राएं भड़क गईं
छात्राओं ने इस घटना की जानकारी कॉलेज प्रबंधन को दी, जिसके बाद कॉलेज परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया। कॉलेज की एचओडी मिथलेश कुमारी ने बताया कि मामले की सूचना कॉलेज प्राचार्य द्वारा गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने प्रोफेसर को हिरासत में लिया।



छात्राओं ने दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
छात्राओं की ओर से थाने में तहरीर दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया:


“कुछ छात्राओं से एक प्रोफेसर द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत मिली है, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच जारी है।”

कॉलेज में भारी गहमागहमी
घटना के बाद छात्राओं, उनके परिजनों और अन्य विद्यार्थियों में गहरा आक्रोश देखा गया। पुलिस द्वारा प्रोफेसर को हिरासत में ले जाने के बाद कॉलेज प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।


