नैनीताल में पुलिस अलर्ट मोड पर, हर चप्पे पर कड़ी निगरानी

नैनीताल में पुलिस अलर्ट मोड पर, हर चप्पे पर कड़ी निगरानी

रिपोर्टर- रिहान ख़ान
स्थान- हल्द्वानी

जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी.एन. मीणा के निर्देश पर जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है।

जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी स्वयं सड़कों पर उतरकर हालात की निगरानी कर रहे हैं। वहीं एसपी प्रकाश चंद्र ने जानकारी दी कि सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, बस अड्डों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है। इसके साथ ही रात्रि गश्त को भी और अधिक सक्रिय बनाया गया है ताकि किसी भी गतिविधि पर त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके।

महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष पुलिस टीमें तैनात हैं और पूरे जिले में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और पुलिस किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

जिला पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें। यह सामूहिक सहयोग ही जिले को सुरक्षित बनाए रखने में मदद करेगा।