नैनीताल पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान तेज, तीन तस्कर 161 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार

नैनीताल पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान तेज, तीन तस्कर 161 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार

नैनीताल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना चोरगलियाथाना कालाढूंगी पुलिस टीम ने तीन अलग-अलग मामलों में 161 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

थाना चोरगलिया – पहला मामला

दिनांक 06.05.2025 को कालीपुर श्मशान घाट के समीप झाड़ियों से पुलिस टीम ने अभियुक्त प्रियांशु आर्या (21 वर्ष), निवासी ग्राम मानपुर, पोस्ट दौलतपुर को 54 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के विरुद्ध FIR संख्या 40/25, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तारी टीम:

  • ASI विजय सिंह राणा
  • कांस्टेबल उत्तम सिंह
  • कांस्टेबल जीतेंद्र सिंह

थाना चोरगलिया – दूसरा मामला

पुलिस टीम ने प्रतापपुर मोड़ के पास जंगल से अभियुक्त भुवन राम (35 वर्ष), निवासी प्रतापपुर, दौलतपुर को 72 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ दबोचा।
अभियुक्त के विरुद्ध FIR संख्या 39/25, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी टीम:

  • हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह
  • कांस्टेबल भारत भूषण
  • कांस्टेबल मो. नाजिर

थाना कालाढूंगी – तीसरा मामला

कालाढूंगी पुलिस ने विजयपुर चकलुवा से स्वराज खत्ता को जाने वाले कच्चे रास्ते से अभियुक्त जगतार (25 वर्ष), निवासी देवलचौड़ को 35 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
उसके विरुद्ध FIR संख्या 53/25, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

इस प्रकार नैनीताल पुलिस ने एक ही दिन में 161 पाउच अवैध शराब बरामद कर तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि नशे के खिलाफ अधिकतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि समाज में इससे जुड़ी बुराइयों पर नियंत्रण पाया जा सके।