तहसील दिवस में युवा कांग्रेस ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

तहसील दिवस में युवा कांग्रेस ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

हल्द्वानी

तहसील दिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू और पार्षद प्रीति आर्या के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी अधिकारी को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर क्षेत्रीय समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्नलिखित समस्याएं उठाई गईं:

  1. राजेन्द्र नगर, राजपुर में सीवर लाइन का निर्माण कार्य तत्काल शुरू किया जाए।
  2. राजपुरा के पार्क का सौंदर्यकरण कर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
  3. सुशीला तिवारी और सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल में सफाई व्यवस्था एवं अन्य जरूरी सेवाओं को दुरुस्त किया जाए।
  4. राजपुरा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के खेल मैदान तथा बुनियादी सुविधाओं में सुधार किया जाए।

इस अवसर पर हेमन्त साहू ने तहसीलदार से आग्रह किया कि पूर्व में दर्ज की गई जनसमस्याओं का भी तत्काल समाधान किया जाए, जिससे जनता को राहत मिल सके।

कार्यक्रम में सचिन राठौर, साहिल राज, काजल आर्या, मीना कश्यप, जया सागर समेत कई स्थानीय नागरिक एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।