नैनीताल कांड पर उबाल, हिन्दू जागरण मंच सड़क पर

नैनीताल कांड पर उबाल, हिन्दू जागरण मंच सड़क पर

स्थान: लोहाघाट ( चंपावत)
रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

जिले में एक समुदाय विशेष के व्यक्ति द्वारा 12 वर्षीय नाबालिग हिंदू छात्रा के साथ दुराचार की घटना सामने आने के बाद आज हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सुमित भट्ट के नेतृत्व में हिंदूवादी संगठनों, व्यापारियों और युवाओं ने आक्रोश व्यक्त किया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया

वीर कालू सिंह चौराहे पर सभा का आयोजन कर प्रदर्शनकारियों ने न केवल नैनीताल की घटना पर नाराजगी जताई, बल्कि हाल ही में पहलगाम में हुए हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए मौन भी रखा गया।

सभा को संबोधित करते हुए कैप्टन रघुवीर ने कहा, “अब समय आ गया है कि हिंदू समाज जागे और ऐसे मामलों में एकजुट होकर आवाज उठाए। हमारी चुप्पी और लापरवाही का फायदा उठाकर विधर्मी तत्व हमारी बहन-बेटियों को निशाना बना रहे हैं।” उन्होंने लोहाघाट के प्रेमनगर में हुई पूर्व की घटना का भी हवाला देते हुए लोगों की निष्क्रियता पर चिंता जताई।

जिला संयोजक सुमित भट्ट, जगदीश ओली, विवेक ओली, राहुल जोशी समेत अन्य वक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा की और राज्य सरकार से बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन, व्यवसाय हेतु आने वालों की पृष्ठभूमि जांच तथा वास्तविक नाम से व्यवसाय संचालन की अनिवार्यता लागू करने की मांग की।

संगठनों ने यह भी मांग की कि:

  • मंगलवार को बाल कटिंग व मीट की सभी दुकानें पूर्ण रूप से बंद रखी जाएं।
  • सभी सिलाई एवं बाल-बर प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं।
  • उत्तराखंड में बाहर से आने वालों का सत्यापन पुलिस थाना एवं गृह जनपद से अनिवार्य किया जाए।

विरोध प्रदर्शन के दौरान जोरदार नारेबाजी की गई और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

प्रदर्शन में राजू गढ़कोटी, व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया, अमित जुकरिया, विहिप नगर अध्यक्ष अमित शाह, अभी भट्ट, गिरीश कुवर, दिनेश सूतेड़ी, ऋतिक ढेक, अक्षय प्रताप सिंह, मनोज लड़वाल, सूरज कुमार और रेवाधर समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।