
स्थान:चंपावत
रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

चंपावत:
भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं नगर निगम रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा ने मंगलवार को चंपावत जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस की “संविधान बचाओ यात्रा” पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज जिस संविधान की रक्षा की बात कर रही है, उसी ने अपने सत्ता के स्वार्थ में कई बार संविधान का दुरुपयोग और उल्लंघन किया है।

विकास शर्मा ने कहा कि 1951 में कांग्रेस सरकार ने पहला संविधान संशोधन कर “अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता” को कुचलने का प्रयास किया, और इसके बाद से अब तक कांग्रेस ने कई बार संविधान से “छेड़छाड़” की है।

उन्होंने कहा, “जो आज संविधान को खतरे में बता रहे हैं, असल में खतरे में कांग्रेस खुद है, और वह अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है।”

प्रेस वार्ता के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, सूरज प्रहरी शंकर पांडे सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

