


रिपोर्ट- ललित जोशी

स्थान -नैनीताल


नैनीताल, 25 अप्रैल।
सरोवर नगरी नैनीताल के कर्मठ, समर्पित और युवा दिवंगत पत्रकार स्वर्गीय प्रशांत दीक्षित की चौथी पुण्यतिथि पर मंगलवार को एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


स्व. दीक्षित, जिनका निधन वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान हुआ था, की स्मृति में स्थानीय पत्रकारों द्वारा राजकीय बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों को फल और पेयजल वितरित किया गया।



इस अवसर पर चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के साथ पत्रकारों ने मरीजों का हालचाल भी जाना। कार्यक्रम में अस्पताल सभागार में स्व. प्रशांत दीक्षित को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की गई। वक्ताओं ने इस दुःखद क्षति को सहने की शक्ति परमात्मा से प्रदान करने की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्सक डॉ. तरुण कुमार टम्टा, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एस. दुग्ताल, नगर के मीडिया प्रतिनिधिगण तथा स्व. दीक्षित की धर्मपत्नी श्रीमती किरण दीक्षित भी उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर दिवंगत पत्रकार की स्मृति को नमन किया और उनके सामाजिक योगदान को याद किया।



